बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन की कार्यकारिणी सह आम सभा का आयोजन बिहार उत्सव हाॅल, भागवत नगर, पटना मे किया गया। इस आम सभा मे विभिन्न जिलो से लगभग 50 अध्यक्ष तथा सचिव उपस्थित हुए।
इस बैठक मे सर्वसम्मति से शशिबाला बदानी(लखीसराय) अध्यक्ष, राजेश कुमार साहु (मुजफरपुर) राज्य महासचिव, कोषाध्यक्ष (सीईओ) मनीष चंद्र रॉय (पटना) तथा बेगूसराय के जिला सचिव नन्दु कुमार संयुक्त सचिव चुने गये। यह पूरा चुनाव बिहार ओलंपिक संघ की देखरेख मे सम्पन्न हुआ।
नन्दु कुमार को बिहार ताइक्वांडो संघ का सह सचिव चुने जाने पर बेगूसराय जिले मे हर्ष का माहौल है। बी टी एम यू के अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार, कल्याण केन्द्र सचिव फूलेना रजक, बेगूसराय ताइक्वांडो संघ के जिलाध्यक्ष रजनीश रंजन, उपाध्यक्ष साइमन मूर्मू , सह सचिव अनिल कुमार तांती , मीडिया प्रभारी वागीश आनन्द,सांस्कृतिक प्रभारी महेश राव, संगठन सचिव भोगेन्द्र कमल, कोषाध्यक्ष राधा स्वामी, बरौनी क्लब अध्यक्ष संजय सिंह, तकनीकी कोच मणिकान्त, मो फुरकान , मनोज कुमार स्वर्णकार, श्याम कुमार राज, जय शंकर चौधरी, महेंद्र कुमार, शिव कुमार, रूपेश कुमार, श्याम जी चौधरी जिशान नीरज कुमार, सौरव कुमार, जीतू कुमार समेत काफी लोगो ने नन्दु जी को शुभकामनाऐ दी।




