बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 132वी जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
अपने संबोधन में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नेहरू जी का जन्म 14 नवंबर 1889 ईस्वी को इलाहाबाद में आंनद भवन में हुआ था। वे अपने पिता मोती लाल नेहरू के दुलारे तो थे ही साथ में वे जनता के भी प्यारे थे। ऐसे महान नेता जवाहरलाल नेहरू की मृतु 1964 को हो गया। वे लंदन में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद 1912 में स्वाधीनता आंदोलन में भाग लिए और उनका नेतृत्व किया। उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।
इस अवसर पर साहित्यकार चंद्रशेखर चौरसिया ने कहा कि नेहरू जी देश के बच्चों के लिए प्रिय थे। इसलिए उनका जन्म दिवस बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। उन्होंने खासकर पंचशील के सिद्धांत को लागू किया था। मैं ऐसे महान पुरुष को सत सत नमन करता हूं।
इस अवसर पर इंजीनियर आलोक कुमार ने कहा कि नेहरू जी आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। वे स्वभाव से सरल और सहज और सुलभ थे। किंतु देश की शासन व्यवस्था को सुदृढ़ रखने में कठोर बने रहे।
इस अवसर पर महिला सेल सचिव सुनीता देवी ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का आज जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बच्चों की प्रिय चाचा नेहरू को मेरा शत-शत नमन।
इस अवसर पर छात्र अंकित कुमार पाठक, अभिषेक कुमार पाठक, ज्ञान चंद्र पाठक, राजेश पाठक, विकास सिन्हा, खुशी सिंह, आंचल कुमारी, आसमा कुमारी, बालबोध अनाया गौतम, आकर्षण कुमार, कृष्णा, कन्हैया आदि बच्चों ने चाचा नेहरू के जन्म दिवस को मनाया और उनको याद किया।