बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
31 जरूरतमंद परिवार की महिलाओं को दिया गया सामग्री
चार दिवसीय महापर्व, लोक आस्था का पर्व छठ के मौके पर टीम साईं की रसोई के द्वारा पर्व से संबंधित सामग्री दर्जनों जरूरतमंद महिलाओं के बीच बांटा गया।
छठ पर्व के मौके पर छठ परवैतीन काफी नियमों से इस पर्व को करती हैं। दिक्कतों का सामना जरूरतमंद महिलाओं को करना पड़ता है, जिन्हें आर्थिक संकट की वजह से इस महंगाई में छठ पर्व में खरीदारी करने को भी सोचना पड़ता है। ऐसे में टीम साईं की रसोई ने बेगूसराय के विभिन्न जगहों के 31 जरूरतमंद महिलाओं को छठ पर्व में उपयोग होने वाले समानों को उपलब्ध करा इनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया है।
कार्यक्रम संयोजक पंकज कुमार व किशन गुप्ता ने बताया कि सभी छठव्रतियों के बीच नारियल, साड़ी, डाभ, साँचा, पंचमेवा, सेब, केला, नारंगी, अदरख, हल्दी, सुथनी, अगरबत्ती, सलाई, दीपक, बाती, तिल का तेल, धूप, बद्धी का वितरण किया गया।
वहीं टीम के अमित जायसवाल ने कहा कि छठ पूजा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है तथा भगवान सूर्य के प्रति उनकी आस्था सा़फ झलकती है। चार दिनों तक चलनेवाले लोक आस्था के इस त्योहार में समाज के हर तबके की श्रद्धा और आस्था है। हम समाज के वैसे लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और छठ महापर्व का अनुष्ठान कर रहे हैं उनकी एक छोटी सी मदद सामग्री देकर करने की कोशिश की है।
रसोई टीम के नितेश रंजन ने लोगों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में छठ मनाने का संदेश दिया और कहा की दुनिया मे मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हर सामर्थ्यवान लोगों को जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए।
टीम के संदीप गुप्ता, बैभव अग्रवाल व गौरव मित्तल ने बताया कि शुरुआती दिनों से ही टीम साईं की रसोई जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी जरूरतमंदों के मदद के लिए आगे रहते हैं।
मौके पर रौनक भाटिया, अंकित शर्मा, शंकर, आहान गुप्ता, मंगल, पंकज, अर्णव, आदित्य राज, सलोनी, समीर, आलोक, गोल्डी समेत अन्य मौजूद थे।