Thu. Dec 25th, 2025

दुर्गा स्थान पन्हास पोखर के चारों तरफ सीढ़ी का हो निर्माण :: समीर सिंह चौहान

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दुर्गा स्थान पन्हास पोखर के चारों तरफ सीधी निर्माण की मांग की है।

इसके साथ ही अधूरे सीढ़ी निर्माण का उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्र के लोग कई वर्षों से दुर्गा स्थान पोखर में छठ करने के लिए आते हैं।

दो तरफ घेराबंदी के नहीं रहने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। हम लोग जल्द से जल्द दुर्गा स्थान पन्हास पोखर के जीर्णोद्धार की मांग करते हैं।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed