Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय :: बिहार विधानसभा उपचुनाव की जीत पर जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं खुशी

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बिहार विधानसभा उपचुनाव की जीत पर बेगूसराय जिला जदयू कार्यकर्ताओं मे हर्ष एवं खुशी देखी गई।

जिला जनता दल यू बेगुसराय के कार्यकर्ताओ ने बिहार विधानसभा उपचुनाव (कुशेश्वरस्थान और तारापुर) के नतीजे घोषित होते ही जिला कार्यालय के समक्ष जमकर नीतीश कुमार जिन्दाबाद, विकास पुरुष जिन्दाबाद, NDA गठबंधन जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही कार्यकर्ताओ ने पटाखे फोड़कर, एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम के उपरांत जिलाध्यक्ष रूदल राय ने कहा की ये जीत नीतीश कुमार के विकास की जीत है। जनता लगातार 2005 से विकासवाद को पसंद करते आ रही है। दोनो जगह हुए उपचुनाव मे मिली जीत पर बिहार की जनता को बधाई।

इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार जीबू, विधानसभा प्रभारी अरूण महतो, जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा, युवा जदयू अध्यक्ष सौरव कुमार, जिला प्रवक्ता विरेन्द्र पटेल, अनिल पटेल, रविन्द्र सिंह, नाथो रजक,अवनीश वर्मा, मो राजा, राकेश कुमार, रणविजय झा, रोहित रजक, बुदधन महतो, सहित सैकडों साथी मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed