बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने दीपावली मिलन सखियों के संग, दीप प्रज्वलित कर दीपावली का आगाज किया। सभी बहनों एक दूसरे के साथ मिलकर तरह तरह के गेम खेलकर इंजॉय किया।
परस्पर सद्भावना की भावना को रखते हुए सभी बहनों को दीप और टॉफी अध्यक्षा संगीता केडिया द्वारा दिया गया। इस संस्था की अध्यक्षा संगीता केडिया ने कहा की दीपावली के पर्व के साथ हमारे बिहार का आस्था का अनूठा ग्लोबल छठ पर्व बिहार के संस्कृति से ओतप्रोत, अपनी रोशनी हर जगह फैला रहा है। प्रकृति से लेना और वापस उन्हीं को देना विश्वास, आस्था, श्रद्धा, सूर्य उपासना का अनूठा संगम है।
उगते हुए सूरज एवं डूबते हुए सूरज को अर्ध देना जो वास्तव में भगवान सूर्य, उषा, प्रकृति, जलवायु को समर्पित करता है। व्रती इसे जीवन की खुशहाली और संतान की आस में करते हैं।
“मन में जितनी आस हो, ‘पूर्ण करेंगी छठी मैया मन, विचार को शुद्ध करके जो, बोले जय छठी मैया”
इस त्योहार को गरीब हो या अमीर सभी पूरे हर्षोल्लास से मनाते है। उन छठ व्रतियों के बीच सभी सामग्री सहित सूप वितरण किया गया। जो चाहकर भी सामग्री उपलब्ध नहीं कर पाते। पान, फूल से अरग दे पाते है। वैसे छठ वर्तियो के लिए मारवाड़ी महिला सम्मेलन विगत 6 वर्षो से जरूरत मंद को सूप वितरण करती आ रही है। सम्मेलन की बहनों का सहयोग सराहनीय रहता है।
101 सूप, 1 क्विंटल गेहूं, 50 किलो चावल, 50 किलो चीनी, 10 किलो घी, 101सिंदूर, 101अगरबत्ती, 125 नारियल, 101 साड़ी, 101ब्लाउज सामग्री वितरण किया गया।
उपाध्यक्षा बबली मस्कारा, सरोज हिसरिया, मंजू मस्कारा, कोषाध्यक्षा रंजना हिसारिया, संपदिका, सरिता जैन, सुधा मस्कारा, वीणा हिसरिया, बाल विकास शिखा केलनका, प्रीति मस्कारा, सुनीता हिसारिया, मेघा गोपालका, मोनिका भिवानिया, शिवानी हिसरिया, निर्मला हिसरिया, प्रीति अग्रवाल, ज्योति सिंघानिया ने सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
अध्यक्षा संगीता केडिया ने सभी बहनों की सराहना करते हुए कहा हमारी संगठन की बहने हर कार्यक्रम में अपना सहयोग कर समाज का हर कार्य को सफल बनाती है।