Fri. Apr 25th, 2025

बेगूसराय रेल यात्री सुविधा संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

पाटलिपुत्र बरौनी मेमू सवारी गाड़ी का विस्तार बेगूसराय से करने की मांग को लेकर तथा खाली ट्रेन को बेगूसराय से बरौनी ले जाने के विरोध में आज बेगूसराय रेल यात्री सुविधा संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।

मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदीप क्षत्रिय और समीर सिंह चौहान ने कहा कि लगातार बेगूसराय रेलवे स्टेशन और रेल यात्रियों के साथ उपेक्षा पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। बरौनी से खाली ट्रेन को लाया जाता है और सुबह में खाली ट्रेन को बेगूसराय से बरौनी लाया जाता है। इससे बड़ा मजाक रेल यात्रियों के साथ और कोई नहीं हो सकता। प्रतिदिन सुबह में बेगूसराय के रेलयात्री हमसफर एक्सप्रेस तथा अन्य गाड़ियों को पकड़ने के लिए भेड़ बकरियों की तरह लदकर बरौनी जाने को मजबूर हैं।

दूसरी तरफ सुबह में बेगूसराय से खाली ट्रेन को बरौनी ले जाया जाता है। रात में भी खाली ट्रेन बरौनी से बेगूसराय लाई जाती है और रेलयात्री बस और ऑटो रिक्शा में ज्यादा पैसा खर्च करके भेड़ बकरियों की तरह लदकर यात्रा करने को मजबूर हैं।

बेगूसराय रेल यात्री सुविधा संघर्ष समिति पाटलिपुत्र बरौनी मेमू सवारी गाड़ी का विस्तार बेगूसराय तक करने की मांग करती है। जिससे रेल यात्रियों को पटना आने जाने में सुगमता हो सके। मांगों की पूर्ति नहीं होने पर रेल यात्री सुविधा संघर्ष समिति चरणबद्ध उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को मजबूर होगी।

मौके पर मनीष करण, वीरू कुमार, अमन कुमार ,मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद अशरफुल, मोहम्मद जब्बार ,चुनचुन साहनी के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed