बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ जिला कार्यालय मे एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे
जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र नीरज जी के आदेशानुसार आगामी 30 अक्टूबर को बिहार के दो विधानसभा कुशेशवर स्थान (दरभंगा), तारापुर (मूंगेर) मे होने वाले उप चुनाव मे व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने हेतु टीम गठित की गई है।
जिसमे तारापुर विधानसभा मे होने वाले उप चुनाव के प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह के पक्ष मे प्रचार प्रसार करने हेतू बेगूसराय जिले से जदयू समाज सुधार सेनानी के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा, सहित प्रदेश महासचिव जवाहर राय जी, प्रदेश सचिव मुन्ना महतो को जगह मिली है। अपने पार्टी प्रत्याशी का चुनाव प्रचार प्रसार करने तारापुर जाएंगे।
इस संदर्भ मे जिलाध्यक्ष ने बतलाया की पार्टी के द्वारा जताये जा रहे विश्वास पर शुरू से ही खडे उतरते आये है। बिहार से बाहर भी होने वाले चुनाव प्रचार की जब जब जब जवाबदेही दी गई पूरी निष्ठा के साथ प्रचार प्रसार कर जीत दिलाने का काम किया। पार्टी के द्वारा दिल्ली मे होने वाले mcd चुनाव मे प्रचार प्रसार करने हेतू वर्ष 2016 मे भेजा गया था। जिसमे पार्टी ने एक सिट पर जीत हांसिल की थी। इसके उपरांत वर्ष 2019 मे मधेपुरा जिले के सांसद प्रत्याशी श्री दिनेश चन्द्र यादव जी के पक्ष मे प्रचार प्रसार करने हेतु भेजा गया था। जहां भारी मतो से दिनेश चन्द्र यादव जी ने जीत दर्ज की थी।
इसके बाद पुनः ये जिम्मेदारी हमे दी गयी है। जिसका मै पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। प्रदेश कमिटी के द्वारा गठित टीम मे शामिल करने के लिए हम अपनी ओर से बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ललन सिंह जी,राज्यसभा सांसद श्री वशिष्ठ नारायण सिंह जी,केन्द्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह जी , प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतेन्द्र नीरज और मुख्यालय प्रभारी राजीव रंजन जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते है। इसी तरह आप सबो का आशीर्वाद बना रहे।
आज के प्रेस वार्ता मे जिला सचिव माधव राज, आदित्य कुमार, जय किशन चौधरी, ओमदेव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।