बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
@ बेगूसराय से पहली बार किसी भी खेल में राष्ट्रीय संगठन की टीम में।।
भारतीय भारोत्तोलन संघ (इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव नोएडा स्थित आर के पैलेस होटल में संपन्न हुआ। जिसमें बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मंसूरचक निवासी श्री रजनीश भास्कर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में चुना गया है। श्री भास्कर बिहार भारोत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष भी हैं। इन्हें बिहार प्रदेश इकाई की ओर से चुनाव में भाग लेने के लिए अधिकृत किया गया था। जहाँ इन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह दी गयी है।
इस अवसर एवं उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी श्री निशांत कुमार, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष सौरव भारद्वाज, जिला मंत्री रणधीर कुमार, उपाध्यक्ष सह बॉल बैडमिंटन के जिला सचिव विकास कुमार, टेबल टेनिस के जिला सचिव पवन कुमार, कराटे संघ के जिला सचिव गोविंद कुमार झा, शतरंज संघ के जिला सचिव दीपक सिन्हा ने बधाई दी है।
जिला खेल पदाधिकारी श्री निशांत कुमार ने कहा कि रजनीश भास्कर भारोत्तोलन के क्षेत्र में जिले ही नही वरण बिहार के इकलौते अंतरराष्ट्रीय रेफरी भी है। वही इन्हें भारोत्तोलन संगठन के राष्ट्रीय टीम में चुने जाने से जिले में राज्य के खिलाड़ियों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। राज्य के खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन एवं खेल की सुविधा उपलब्ध करा पाने में श्री भास्कर समर्थ होंगे।
जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार ने कहा कि पिछले 8 वर्षों से बिहार का कोई भी प्रतिनिधि राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हिस्सा नहीं बन पाया था। जो कमी श्री भास्कर के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चुने जाने के बाद पूरी हो गई। श्री भास्कर के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बनने के बाद बेगूसराय भारोत्तोलन संघ और बिहार भारोत्तोलन संघ में खुशी की लहर है और पूरी उम्मीद है कि इनके राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रहते हुए बिहार और बेगूसराय जिले में वेटलिफ्टिंग खेल को बहुत बढ़ावा मिलेगा।
क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री रंधीर कुमार ने कहा कि मंसूरचक निवासी रजनीश भास्कर के प्रयास से ही विगत वर्षों में भारोत्तोलन खेल ने जिले में अलग पहचान कायम की है। एक ओर जहां जिले से दर्जनों खिलाड़ियों ने इनके मार्गदर्शन में स्कूली एवं संघ की प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर मैडल प्राप्त किये हैं, वहीं दूसरी और बेगूसराय की बेटी शालिनी कुमारी ने खेलो इंडिया का सफर इनके नेतृत्व में तय किया है। वहीं आज जिले में कई जगहों पर भारोत्तोलन के प्रैक्टिस की सुविधा उपलब्ध हो पाई है।
विदित को की भारोत्तोलन संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव प्रत्येक 4 वर्ष में भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय एवं भारतीय ओलंपिक संघ के देखरेख में संपन्न होती है। इस चुनाव में श्री सहदेव यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुने गए। वही श्री आनंद गौड़ा महासचिव एवं श्री नरेश शर्मा नीटू कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।