Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय :: सिद्ध पीठ लखनपुर दूर्गा स्थान में नही दी जाएगी वलि

 

भगवानपुर, बेगूसराय राजीव नयन।।

प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर गांव स्थित सिद्ध पीठ दुर्गा स्थान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छांगर वलि नहीं दी जाएगी। उक्त जानकारी बछवाड़ा प्रखंड के बेगमसराय गांव निवासी उक्त मंदिर के संचालक महेश प्रसाद सिन्हा तथा उक्त गांव स्थित नेहरू युवा क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए दी है।

उन्होंने कहा कि बुध नौमी के दिन कलश स्थापना सह प्रथम पूजा के दिन बकरे की बलि के जगह कोहरे की बलि दी गई, प्रथम पूजा में बकरे की बलि नहीं होने के कारण दशमी को भी बकरे की बलि नहीं होगी।

महेश प्रसाद सिन्हा ने आगे बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मंदिर तथा मंदिर परिसर में वही लोग प्रवेश कर सकेंगे जो कोरोना रोधी टीका ले चुके हैं। टीका लिए जाने का प्रमाण पत्र भी होना अनिवार्य है।

विदित हो कि कोरोना के कारण पीछले वर्ष भी उक्त स्थान में बलि नहीं दी गई थी। यहां बलि प्रथा आरंभ से चलायमान रहा है। देवी का आगमन और प्रस्थान दोनों बलि से होने का विधान रहा है।

यहां जीवित्पुत्रिका व्रत के पारण अर्थात बुध नौमी के दिन ही कलश स्थापना का विधान है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed