Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय :: ताइक्वांडो संघ के जिला अध्यक्ष बने रजनीश रंजन, सचिव नन्दु कुमार

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।। 

जिला ताइक्वांडो संघ के जिला कार्यकारिणी सह आमसभा की बैठक कल्याण केंद्र, टाउनशिप मे आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता निर्वतमान सचिव नन्दु कुमार ने किया। इस बैठक मे जिले के विविध ताइक्वांडो क्लब के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में रजनीश रंजन को जिला ताइक्वांडो संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया, जबकि साइमन मुर्मू को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी। निर्वतमान सचिव नन्दु कुमार पुनः जिला सचिव चुने गये जबकि संयुक्त सचिव के लिए अनिल कुमार तांती और कोषाध्यक्ष पद हेतु राधास्वामी को चुना गया। तकनीकी मुख्य कोच मणिकान्त, मो फुरकान, मनोज स्वर्णकार तथा वागीश आनंद को कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे मनोनीत किया गया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन मे नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजनीश रंजन ने कहा कि जिले मे ताइक्वांडो खेल को और बढावा तथा खिलाडियो के बेहतर प्रशिक्षण तथा सुविधा के लिए वे प्रयासशील रहेगे।

निर्वतमान सचिव नन्दु कुमार ने आगामी ताइक्वांडो प्रतियोगिताओ के आयोजन पर विस्तार से प्रकाश डाला।  उन्होने बताया कि आगामी 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमे जिले के दोनो वर्ग ( लडका व लडकी ) के खिलाडी हिस्सा लेगे।

इस बैठक मे महेन्द्र कुमार, रूपेश कुमार, शिव कुमार, श्याम किशोर सिंह, विकेश कुमार, अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी सौरभ कुमार समेत काफी लोग उपस्थित थे। तकनीकी मुख्य कोच मणिकान्त ने उपस्थित लोगो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed