बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के तत्वधान में गांधीजी को माल्यार्पण करते हुए एवं लाल बहादुर शास्त्री की117 वीं जयंती पर माल्यार्पण किया गया और बेगूसराय जिला की 49 वीं स्थापना दिवस मनाई गई।
शहीद स्थल पर शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उनकी अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। जिस कार्यक्रम के संबोधन में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जहां बापू की जयंती मनाई गई। देश में सुख और शांति स्थापित करना है। वही शास्त्री जी की जयंती पर भारतीय किसान और मजदूरों को सम्मान किया गया। शास्त्री जी कहते थे “जय किसान जय जवान” वही महात्मा गांधी देश के महान योद्धा जिन्होंने अंग्रेजों को भगाया। आज बेगूसराय जिला का स्थापना 02 -10 -1972 ईस्वी को जिला की स्थापना की गई। आज बेगूसराय जिला की 49 वीं स्थापना दिवस मनाई गई।
इस अवसर पर दे दान समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने कहा कि हमारे देश में विश्व में महात्मा गांधी ,लाल बहादुर शास्त्री हमेशा याद किए जाते रहेंगे। और बेगूसराय की स्थापना पर अपना विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पुस्तकालय संघ के सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि बापू महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को शत शत नमन करते हैं। ऐसे महान देशभक्त महात्मा गांधी ,पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और जिला स्थापना पर अपना विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राजेंद्र महतो अधिवक्ता जेपी सेनानी ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर माल्यार्पण करने वाले में राजीव कुमार अधिवक्ता, मोहम्मद रिज़वान, अनेको ने माल्यार्पण की।