Sun. Jul 20th, 2025

महिला मत प्रतिशत घटने की आशंका :: बेगूसराय में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में व्रती महिलाओं को विशेष सुविधा नहीं मिलने पर महिला मत प्रतिशत घटने की आशंका

भगवानपुर, बेगूसराय, राजीव नयन।।

भगवानपुर प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण अर्थात 29 सितंबर को मतदान होना है। यूँ तो राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव के सभी चरणों मे व्रत त्यौहारों का ख्याल रखा गया है।

लेकिन द्वितीय चरण के चुनाव में एक चूक हुई है। उस दिन सभी महिलायें अपनी संतान की लम्बी आयु तथा जीवित रहने के लिए 36 घंटे का महत्वपूर्ण जीवित्पुत्रिका व्रत रख रही है। जो मतदान से चौबीस घंटा पहले से प्रारंभ होकर मतदान के पुरे दिन तक बिना अन्न, जल का चलता रहेगा।

मतदान के दिन 29 सितंबर की शाम पाँच बजे पारन यानी व्रत तोड़ा जायेगा। इस बीच इस कठिन उपवास व्रत में महिलाओं को बेहद आराम की आवश्यकता होती है। जबकि मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं को घंटों कतार में खड़े होकर मतदान करना पड़ता है। इस परिस्थिति में महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत घटने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

इस बीच कमजोरवर्ग स्वयंसेवी मंच द्वारा भगवानपुर प्रखंड के पंद्रह में से दस पंचायतों का एक दिवसीय सर्वे महिला मतदाताओं के बीच किया गया। सर्वे दल में शामिल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य डॉ गुड़ाकेश कुमार ने सर्वे के दौरान मिली जानकारी से सम्बंधित एक आवेदन बेगूसराय जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दिया।

जिसमें उन्होंने माँग करते हुए कहा कि मतदान की तिथि को 29 की जगह 30 कर दिया जाय अन्यथा जीवित्पुत्रिका व्रत रखने वाली सभी महिला मतदाताओं के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर छायादार मतदान केन्द्र, सौ कुर्सी की व्यवस्था तथा जल्दी महिला मतदाताओं को वापस छोड़ने की विशेष सुविधा निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपलब्ध करवा दी जायेगी तो व्रती महिलाओं की परेशानी कुछ कम होगी।

उक्त संदर्भ में रविवार को प्रखंड क्षेत्र के काजीरसलपुर, महेशपुर, संजात, दामोदर पुर, बनवारीपुर, चंदौर, मेहदौली, भगवानपुर, रसलपुर, किरतपुर और दहिया औगान पंचायतों में सर्वे किया गया। जिसमें लखिया देवी, विजय यादव, फुलेश्वरी देवी, रामनंदन यादव, बिशेश्वर देवी, प्रमोद पासवान, श्यामा देवी, कमल यादव, किरण देवी, अरूण यादव, गंगिया देवी, रामदास पासवान, कुमकुम देवी रामजतन पासवान, समीना खातून, मो बुद्धन मियां, हीरा देवी, महावीर साह, संजू देवी, सरलू साह, चिंटू देवी भरत साह, सोनमन देवी, भरत साह, मोना देवी, दिलीप राय, सुदामा देवी बटोरन पासवान, रंजू देवी, सुनील दास, पूजा देवी, संजीत ठाकुर, संजू देवी, बीमल देवी, मिंटू कुमारी समेत प्रखंड के लगभग पाँच सौ पच्चासी महिलाओं ने भाग लेकर एक सुर में मतदान केन्द्र पर महिला व्रतियों को विशेष सुविधा देने की माँग जिला निर्वाचन पदाधिकारी से किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed