बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बेगूसराय शाखा द्वारा 11 बेंच डेस्क सेट राजकीयकृत नारायण मध्य कन्या विद्यालय में बच्चो के पढ़ाई के लिए सहयोग स्वरूप दिया गया।
शाखा अध्यक्षा संगीता केडिया ने कहा हमारा सम्मेलन बच्चो के विकास के लिए अपना सहयोग बनाए रखती है।
उपाध्यक्षा बबली मस्कारा ने कहा विद्यालय की प्रिंसिपल सुनीता कुमारी ने कहा बच्चो को पढ़ाई में बैठने में दिक्कत हो रही है। तब हमारी संस्था ने अपना सहयोग देते हुए बच्चो की परेशानी को दूर करने का बीड़ा उठाया।
बच्चे और प्रिंसिपल काफी खुश हुए।
प्रमुख अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी कांत जी ने कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का कार्य बच्चो के बीच जो किया जा रहा है बहुत ही सुंदर और सराहनीय है।
महिला सम्मेलन की हर सदस्य थोड़े थोड़े पैसे बचाकर जिस तरह से सामाजिक कार्य कर रही है। ये सभी समाज के लोगो को भी आगे कार्य करने को प्रेरित कर रही है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने महिला सम्मेलन के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंशा की।
उन्होंने कहा महिला सम्मेलन नित्य नए कार्यों से समाज के उत्थान में अपने कदम आगे बढ़ा रही है।उन्होंने समाज के महिलाओं का आभार प्रकट किया।
सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश जैन जी ने अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह मारवाडी महिला सम्मेलन सामाज के हर क्षेत्र में कार्य कर रही है वो काफी सराहनीय है। हम सभी को पीछे छोड़ते हुए महिला सम्मेलन एक अपनी नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।।
वहां की प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी ने महिला सम्मेलन की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
महिला सम्मेलन बाल विकास के अंतर्गत बच्चो से समय समय पर प्रतियोगिता करवाती रहती है। इसी संदर्भ में बच्चो के लिए नेत्रदान जागरूकता के लिए ड्राइंग और स्लोगन प्रतियोगिता रखी गई।
तीन विजेता बच्चो को पुरस्कृत किया गया। तीन बच्चो को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।
महिला सशक्तिकरण के तहत लड़कियों के बीच सेनेटरी पैड वितरण किया गया। और बच्चियों को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई।
पर्यावरण के अंतर्गत बच्चो से 10 पौधे लगवाए गए। 400 बच्चो के बीच बिस्कुट वितरण किया गया।
बाल विकास प्रमुख शिखा केलनका बच्चो से संस्कार के रंग बच्चो के संग हमेशा समय समय पर क्रिएटिविटी करवाती रहती है।
मौके पर संपादिका सरिता जैन, अंजु जैन, संयोजिका मेघा गोपालका, उपाध्यक्ष सरोज हिसरिया, ज्योति सिंघानिया, स्वेता अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल मौजूद रही।
स्कूल के शिक्षक कंचन कुमार, सुनील कुमार, विकास कुमार, ब्रज मोहन, उषा गुप्ता, निरंजन पासवान, अनिता कुमारी मौजूद रहे।