न्यूज़ डेस्क ::–
गोवा के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
बीते कुछ दिनों से उनकी बीमारी अत्यधिक बढ़ गई थी। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी हालत सुधारने की कोशिश की, लेकिन उनकी स्थिति लगातार गिरती चली गयी।
उनके निधन पर देश गम में डूब गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई राजनीति, सिनेमा और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने गहरा दुख जताया है।
इससे पहले मुख्यमंत्री की स्थिति अत्यधिक खराब होने के बाद डॉक्टर उन्हें बचाने की कोशिश में जुटे थे परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका। मनोहर पर्रिकर पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे। पिछले साल से उनका गोवा, मुंबई सहित अमेरिका में इलाज चला था।