बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय के वरिष्ठ पत्रकार राधा कृष्ण चौधरी तथा होकर संघ बेगूसराय के नेता केदार राय की 97वी जयंती शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के तत्वधान में सुखदेव नगर सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर में मनाई गई।
जिसकी अध्यक्षता शिक्षक संघ के नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। अपने संबोधन में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहां की हिंदी दैनिक अखबार के संपादक अपनी प्रतिष्ठा स्थापित करने वाले सबसे बड़े पत्रकार राधा कृष्ण चौधरी थे। उन्होंने बेगूसराय टाइम्स, दैनिक अनेकों अखबार के संपादक रहे। खासकर केदार राय होकर संघ के नेता जो अपने जीवन में अखबार बेचकर परिवार केे साथ-साथ राजनीति किए। ऐसे महान दोस्ती को आज उनके जयंती पर नमन करते हैं।
इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि राधा कृष्ण चौधरी बेगूसराय जनपद के प्रथम पत्रकार थे। जिन्होंने बेगूसराय टाइम्स पत्रिका की शुरुआत की। अनेकों दैनिक समाचार में छाए रहे। आज उनका जन्मदिन खासकर बेगूसराय होकर संघ के नेता कामरेड केदार राय की एक साथ जयंती मनाई गई। खासकर दो ऐसे हस्ती को सम्मानित किया गया जिसमे होकर संघ के सुदामा देवी के पुत्र जवाहर पोदार को सम्मानित किया गया और हिंदुस्तान पेपर के पूर्व कार्यकारी ब्यूरो श्यामाचरण मिश्र को अस्वस्थ रहने के कारण शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह उनके घर पर जाकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में नेत्र चिकित्सक डॉ एके राय, दे दान समिति के अध्यक्ष, सुशील कुमार राय, राजेंद्र महतो अधिवक्ता अजय पी सेनानी, अलक निरंजन चौधरी कवि एवं शिक्षक, पवन कुमार चौधरी, रीता देवी , प्रिंसी कुमारी, जवाहर पोदार , अनाया कुमारी, गुलशन कुमार अनेकों ने आज राधा कृष्ण चौधरी, केदार राय के चित्र पर माल्यार्पण की और तमाम आदमी मिलकर उनको सम्मानित किया।