भारतीय जनता पार्टी छपरा नगर द्वारा सेवा समर्पण अभियान के तहत शिशु पार्क में किया गया पौधारोपण
समाचार संपादक : चंद्र प्रकाश राज ,
छपरा : भारतीय जनता पार्टी छपरा नगर द्वारा सेवा समर्पण अभियान के तहत जिला अध्यक्ष आदरणीय रामदयाल शर्मा जी के नेतृत्व में शिशु पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने बताया छपरा सारण के प्रत्येक बूथ पर भाजपा द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। एक पेड़ सौ पुत्रों के समान होता है,अत: हमें पेड़ लगाकर मानव जाति के कल्याण में सहभागी बनना चाहिए।विश्व में प्राचीनतम् संस्कृति हमारी भारतीय सनातन हिन्दू संस्कृति है जिसमें पर्यावरण को देवतुल्य स्थान दिया गया है। यहीं कारण है कि पर्यावरण के सभी अंगों को जैसे जल, वायु, धरती आदि को देवता ही माना गया है। यहाँ तक हिन्दू दर्शन में मूल ईकाई जीव में मनुष्य में पंच तत्वों का समावेश माना गया है। मनुष्य पांच तत्वों जल, अग्नि, आकाश, पृथ्वी और वायु से मिलकर बना है। इसी कारण पर्यावरण हर दृष्टि से हमारे लिए बेहद खास है। आओ हम सब मिलकर पेड़-पौधे लगाने और अपनी धरती को हरी-भरी रखने एवं संरक्षण करने का संकल्प करें। पेड़ लगाना, प्रदूषण को नियंत्रित करना एवं पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी ज़िम्मेदारी है। भाजपा हीं एक ऐसी राजनीतिक पार्टी हैं जो कार्यकताओं को पर्यावरण से जोड़ रही हैं तथा पर्यावरण संरक्षण पर काम कर रही हैं। सभी मंडलो में बूथ स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा वर्तमान समय में कई प्रजाति के जीव जंतु एवं वनस्पतियां अर्थात् पेड़ पौधे विलुप्त हो रहे हैं जो प्रकृति के संतुलन के लिए बहुत ही भयावह है ऐसे में मनुष्य होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है,अपने आसपास के वनस्पतियों एवं जीव-जंतुओं की रक्षा करने का संकल्प लें।
इस मौके पर जिला महामंत्री शांतनु कुमार, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह ,जिला किसान मोर्चा मंत्री बलवंत सिंह ,नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ,नगर उपाध्यक्ष अनूप यादव, अनिल यादव ,पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद कुशवाहा, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न चौधरी ,इत्यादि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।