Wed. Feb 12th, 2025

नेशनल मोमिन कांफ्रेंस सारण प्रमंडल के कोआर्डिनेटर बने तुजारपुर नगरा के मोहम्मद मेराज आलम

नेशनल मोमिन कांफ्रेंस  सारण प्रमंडल के कोआर्डिनेटर बने तुजारपुर नगरा के मोहम्मद मेराज आलम

समाचार संपादक –  चंद्र प्रकाश राज ,

छपरा : नेशनल मोमिन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर शकील उज जमां अंसारी, (पुर्व मंत्री बिहार) ने बिहार युनिट के लिए प्रमंडलीय कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है जिसमें सारण प्रमंडल में तुजारपुर नगरा के निवासी मोहम्मद मेराज आलम को बनाया गया है।

सांथ ही अनवर अंसारी, तिरहुत, शहजाद अहमद, पटना, परवेज अंसारी, दरभंगा, सैफुल इस्लाम, मगध, सोहिन अंसारी, भागलपुर व वाहीद अंसारी को कोसी और पुरनिया की जिम्मेदारी दि गई है।

 

नेशनल मोमिन कांफ्रेंस का गठन मुसलमानों में अंसारी जाती के सांथ सांथ दुसरे ओबीसी व पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए किया गया है। डाक्टर अंसारी ने कहा कि हमारी तंजिम का विस्तार पुरे हिन्दुस्तान में किया जारहा है। इसी के तहत इस साल के दिसम्बर महीने में पटना में एक राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा जिसमें पुरे देश के अंसारी व ओबीसी समाज के शिरकत करेंगे। इससे पहले देश भर में सदस्यता अभियान चला कर हर प्रदेश से कम से कम एक एक लोगों को सदस्यता दिलाई जाएगी।

सांथ ही सभी नव नियुक्त कोआर्डिनेटरों को निर्देशित किया गया है की अपने प्रमंडल के सभी जिलों में जिला कमिटी का पुनर्गठन करलें।

 

उक्त जानकारी नेशनल मोमिन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर सह मिडिया प्रभारी नदीम अख्तर अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।

 

Related Post

You Missed