Wed. Feb 12th, 2025

लेवर कार्ड बनवाने के नाम पर लुटने वाला ठग को गरीब-मजदूर ने पकड़ा 

बलिया, बेगूसराय, सैयद नोमानुल हक हुसैनवी।।

आज शनिवार को बलिया N.H-31के समीप बांक, विशनपुर एंव विभिन्न क्षेत्र से गरीब मजदूर का लेबर कार्ड बनाने के नाम पर वसीम अंसारी, पिता- भोला अंसारी को ग्रामीण मजदूरों ने पकड़ा। गरीब मजदूर का कहना है कि वसीम खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर जिला का दलाल है जो अपने आप को श्रमसंसाधन विभाग का कार्यरत स्टाफ कहता है।

लोगो से लेबर कार्ड बनाने के नाम पर 1500/रूपया और इस के उपरांत विभिन्न लाभ दिलाने के नाम पर लाखो रुपये की वसुली किया है।

गरीब मजदूरों ने कहा कि वसीम के द्वारा बेगूसराय, समस्तीपुर, खगड़िया लेबर इंस्पेक्टर को रूपए पहुंचाने से लेकर गरीबो को लुटने का कार्य करता है।

बताते चले कि पूर्व मेंं भी समस्तीपुर जिला मे वसीम को लोगो ने घेरा था। वहा भी लेबर इंस्पेक्टर ने इसे बचा लिया। ऐसा ग्रामीणों का कहना है। सवाल यह कि इतने भ्रष्टाचार के आरोप के बाद भी गरीब लोगो को लेबर इंस्पेक्टर और वसीम के द्वारा लुटने का काम जोरो से चल रहा है।

वसीम इस ठगी के द्वारा करोड़ों की संपत्ति बनाया है। इस का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जो व्यक्ती खपरैल के मकान मे था। आज तीन मंजिला मकान व करोड़ो की प्रोपर्टी का मालिक है। क्या भ्रष्ट अधिकारी एव वसीम जैसे लोगो पर कार्रवाई होती है या नही? यह समय बतायेगा।।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed