भोजपुर (जगदीशपुर)::–
बबलू कुमार ::–
जगदीशपुर प्रखंड के बरनाव महालक्ष्मी महायज्ञ में भंडारे का प्रसाद पाने को लेकर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। गुुरूवार को यज्ञ का पुर्णाहुति वैदिक मंत्रोचार के बीच संम्पन्न हुआ।
51 गांवों के लोग भंडारा में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किये। यज्ञ में प्रवचन स्वामी हरि दास, रामावतार दास, उदय दास महराज द्वारा सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक होता था। जिसको सुनने के लिए हजारों श्रद्धालु यज्ञशाला में जमें रहते थे।यज्ञ महंत दास महाराज के सानिध्य में हुआ। यज्ञ समापन के अवसर पर लंगड़ ब्यास और सुदर्शन ब्यास का सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसकी जानकारी यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष गणेश सिंह ने दी।
यज्ञ को सफल बनाने में भरत गिरी, सुरेश, टिका पंडित, भारती सिंह, जगमोहन सिंह, विद्या सिंह, ललन सिंह, टुनटुन सिंह, सुदेश्वर सिंह, झमन कुशवाहा, उमा सिंह सहित कई कार्यकता सक्रीय रहें।