भगवानपुर, बेगूसराय।।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर सोमवार को अनुमान के विपरीत मात्र 284 लोगों ने ही नामांकन दाखिल किया। आज लगभग एक बजे ही मुखिया, सरपंच तथा पंसस काउंटर ढीला पड़ गया।
आज हुए नामांकन का आंकड़ा पेश करते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आज मात्र 284 लोगों ने ही नामांकन दाखिल किया।
जिसमें मुखिया पद के लिए कीरतपुर पंचायत से निराला देवी, मेंहदौली पंचायत से सुनीता देवी तथा लखनपुर पंचायत से रविन्द्र पासवान सहित 20अभर्थियोंने ने नामांकन दाखिल किया, सरपंच पद के लिए महेशपुर पंचायत से लालमुनि देवी, लखनपुर से मेंघन पासवान सहित 19अभ्यर्थियों ने अपने नाम का पर्चा दाखिल किया , पंसस पद हेतु क्षेत्र संख्या 8 स्थित लखनपुर पंचायत से पूर्व उप प्रमुख संजीव कुमार गुप्ता, सरोज सिंह, क्षेत्र संख्या 10 से निवर्तमान पंसस विनोद कुमार व भाकपा के अंचल मंत्री अशोक राय उक्त पंचायत स्थित क्षेत्र संख्या 9से रामशोभित महतो सहित 23 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया, वार्ड सदस्य पद तथा पंच पद हेतु 111–111 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
वहीं उन्होंने बताया कि भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित कुल 15 पंचायतों से विभिन्न पदों के लिए अंतिम दिन तक कुल 1703 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें मुखिया पद हेतु कुल 137, सरपंच पद हेतु कुल 79, पंसस पद हेतु कुल 121 , वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 927, तथा पंच पद हेतु कुल 439 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।