बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
जदयू राष्ट्रीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा का जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओ द्वारा गर्मजोशी के साथ सैकडों मोटरसाइकिल से जुलूस निकालकर खोदावंदपूर प्रखंड स्थित फफौत पुल से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की धरती बेगुसराय मे भव्य स्वागत किया।
मोटरसाइकिल जुलूस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा के नेतृत्व मे निकाला गया। जो खोदावंदपूर, चेरियाबरियारपुर, मंझौल, मोहनपुर, रजौडा , हरदिया, बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पनहांस होते हुए मिलन चौक स्थित सामुदायिक भवन पहुंचे। सभी जगहो पर कार्यकर्ताओ द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यकर्ताओ के द्वारा नीतीश कुमार जिन्दाबाद, उपेन्द्र कुशवाहा जिन्दाबाद, ललन सिंह जिन्दाबाद, रामचन्द्र प्रसाद सिंह जिन्दाबाद, जितेन्द्र नीरज जिन्दाबाद के नारों से गूँज उठा।
ज्ञात हो की समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे प्रत्येक प्रखंड वार बैठक कर के उनके भव्य स्वागत समारोह की तैयारी की जा रही थी। लगातार किये जा रहे कार्यकर्ताओ के मेहनत के बदौलत आज उपेन्द्र कुशवाहा जी की स्वागत पूरी तरह से ऐतिहासिक रहा।
जिला कार्यालय पहुंचने से पूर्व उपेंद्र कुशवाहा जी के द्वारा पनहांस चौक स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा के द्वारा चादर ओढ़ाकर और पाग पहनाकर एवं तलवार देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस क्रम मे जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार, लोकसभा प्रभारी मुकेश कुशवाहा, जिला महासचिव राकेश कुमार, जिला सचिव माधव कुमार, प्रदेश महासचिव जवाहर राय जी, पिंटु राम जी, विवेक जी, ओमदेव कुमार, आदित्य कुमार, घंटी तांती नवीन सिंह, दशरथ तांती, रामभरोसी तांती, नरेश कुमार, सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।