Wed. Feb 12th, 2025

बिहार कॉंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह के निधन से अपूर्णीय क्षति – नदीम अख्तर अंसारी

बिहार कॉंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह के निधन से अपूर्णीय क्षति – नदीम अख्तर अंसारी 

 

समाचार संपादक – चंद्र प्रकाश राज,

छपरा : बिहार कांग्रेस के सबसे बड़े कद के नेता सदानन्द सिंह नही रहे, वे 9 बार विधायक रहे, मंत्री, स्पीकर और दो बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पे बिहार के सार्वजनिक जीवन और पार्टी मे उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता है। बिहार में पार्टी के वे गार्जियन के समान थे जिनका नही रहना पार्टी के लिए भारी क्षति है।

उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि नदीम अख्तर अंसारी अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में जिला कांग्रेस पुर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि नदीम अख्तर अंसारी, शम्भुनाथ द्विवेदी, रविशंकर कुमार मुन्ना, सुशासन सुशासन सुशांत कुमार सिंह, एजाज खान, मिनटु कुमर राय, मुरारी राय, सुभास सिंह शामिल हुए।

Related Post

You Missed