Sun. Jul 20th, 2025

राष्ट्रीय जनता दल के प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

शहर के नौरंगा पुल स्थिति डॉक्टर लोहिया कर्पूर आश्रम के प्रांगण में राष्ट्रीय जनता दल के प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष मोहित यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इस बैठक में जिले के प्रबुद्ध कार्यकर्ता ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अपना अपना विचार व्यक्त किए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ग्राम पंचायत सरकार गठन के पक्षधर थे। उनके विचारों उपरांत पूरे देश में ग्राम पंचायत गठन कर किया। भारत की आत्मा गांव में बसती है। भारत एक गांव की देश है। आज वर्तमान केंद्र सरकार, बिहार सरकार देश की संस्कृति, देश की सभ्यता समाप्त करने पर तुली हुई है। बिहार में डबल इंजन की सरकारों ने आने वाले पीढ़ी, वर्तमान युवाओं के साथ क्रूर मजाक कर युवाओं के साथ धोखा देने वाली आजाद भारत में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी प्रथम स्थान प्राप्त कर लिए हैं। डबल इंजन की सरकारों के तथाकथित नेताओं के द्वारा बिहार के प्रत्येक जिले, प्रत्येक प्रखंडों में जाकर जनता के बीच भगवान राम के नाम लेकर कसम खाने वाले नेताओं को अब शर्म आना चाहिए।

महागठबंधन के द्वारा विगत विधानसभा चुनाव में 15 लाख युवाओं के रोजगार देने का वादा किया गया था। एनडीए नेताओं के द्वारा 19 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का कसम खा रहे थे। भगवान राम के कसम हम खाते हैं बेरोजगार युवाओं को 19 लाख सरकारी नौकरी देंगे।  वर्ष दर वर्ष बीत जाने से अब यह स्पष्ट हो गया है युवा विरोधी एनडीए सरकार 16 वर्षों से बेरोजगारी मिटाने बाली एक सुदृढ़ नीति भी नहीं बना पाई है। नौकरी देना बहुत दूर की बात है। अब यह नौकरी छीनने में लगे हुए हैं।

वक्त आ गया है युवाओं को जवाब देने का। जिले में एनडीए के समर्थन प्रत्याशियों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में धूल चटाने का कार्य करें।

बैठक में उपस्थित राजीव यादव, बबलू यादव, किशोर महतो, कैलाश यादव, मोहम्मद अनवर, अली मोहम्मद, इब्राहिम, संतोष पोद्दार इत्यादि उपस्थित थे।

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed