Fri. Dec 26th, 2025

गोद भराई उत्सव में महिलाओं के गर्भावस्था से एक हजार दिनों के बारे में विस्तार से दी जानकारी

 

गढ़हरा, बेगूसराय, रविशंकर झा।।

बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गढ़हरा में आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को भव्य रूप से पोषण अभियान के तहत गोद भराई उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्घाटन बरौनी सीडीपीओ पूनम कुमारी ने कलश दीप प्रज्वलित कर के किया।

वहीं सीडीपीओ ने गर्भवती माताओं रुचि कुमारी एवं सपना कुमारी को विधिवत रूप से गोद भराई का रश्म पूरा किया। मौके पर पीरामल स्वास्थ्य के कृष्ण कुमार पोद्दार ने महिलाओं के गर्भावस्था से एक हजार दिनों के बारे में विस्तार से जानकारी दिए। गर्भवती महिलाओं के बीच स्वास्थ्य सम्बन्धी सवाल-जवाब प्रतियोगिता आयोजित की गई। सफल महिलाओं को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

इसमें मुख्य रूप से बच्चे के जन्म के तुरंत बाद नवजात को शीघ्र रूप से स्तनपान कराने का सलाह दिया गया। जीवंत रंगोली के माध्यम से समुदाय को गर्भावस्था की सही जानकारी के साथ लोगों को संदेश देकर प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में चुमावन, सोहरगीत की प्रस्तुति कर लोक संस्कृति को जीवंत किया। इस आयोजन के मौके पर उपस्थित महिला पर्यवेक्षिका प्रिया कुमारी, रामानन्द सागर, सेविका बबिता कुमारी, सहायिका अनिता कुमारी, हीरा कुमारी,अनिता कुमारी, लालमणि कुमारी, सुनीता गुप्ता, मंजू कुमारी, फरजाना खातून, पिंकी कुमारी एवं ग्रामीण समेत अन्य उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed