Thu. Dec 25th, 2025

सैकड़ों मोटरसाइकिल का जत्था स्वागत करेगा, 08 सितंबर बुधवार को उपेन्द्र कुशवाहा का

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष  उपेन्द्र कुशवाहा के बेगूसराय आगमन को लेकर उनके भव्य स्वागत समारोह करने हेतू जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार की गई रूप रेखा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन जिला कार्यालय मे किया गया।

वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की धरती बेगुसराय मे आगमन हो रहे उपेन्द्र कुशवाहा जी के स्वागत समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। संगठन के कार्यकर्ता 100 मोटरसाइकिल से उनकी अगुवाई फफौत पुल से करेंगे।

जिसमे सभी प्रखंडो के प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष तक के कार्यकर्ता बंधु शामिल होंगे। प्रकोष्ठ के सभी साथी उनके आगमन को ऐतिहासिक रूप देने मे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व मे जगह जगह माल्यार्पण भी करवाया जायेगा। उनके आगमन को लेकर जिले के जनता दल यूनाईटेड के कार्यकर्ताओं मे खासा जोश उमड पडा है।

वार्ता मे जिला महासचिव राकेश कुमार, जिला सचिव आदिम कुमार, करण पटेल, दुर्गा रजक, अंशु कुमार, अहमद पटेल, रविन्द्र राय, सुजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed