Mon. Oct 20th, 2025

जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेगूसराय आगमन को लेकर प्रखंडों में बैठक का सिलसिला जारी

 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बुधवार को जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार विधानपरिषद सदस्य उपेंद्र कुशवाहा के बेगूसराय आगमन एवं उनके भव्य स्वागत समारोह की तैयारी को लेकर आज समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष दयालू कुमार झा के नेतृत्व मे डंडारी प्रखंड के कटरमाला पंचायत मे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक मे मौजूद जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने कहा की दिनकर की धरती बेगूसराय मे उपेन्द्र कुशवाहा जी के आगमन को सफल बनाने को लेकर लगातार विभिन्न प्रखंडो मे जाकर प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व मे कार्यक्रम की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया जा रहा है। आगमन के क्रम मे उपेन्द्र कुशवाहा जिले के सभी कार्यकर्ताओं से रुबरू होंगे। जिलाध्यक्ष ने डंडारी प्रखंड के सभी जदयू कार्यकर्ताओं को उपेन्द्र कुशवाहा जी के स्वागत मे अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दयालु कुमार झा ने की। ज्ञात हो की विगत एक महिने से वो बिहार यात्रा पर कार्यकर्ताओं के द्वार जाने का काम कर रहे है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे समाज सुधार सेनानी के कार्यकर्ता मिल का पत्थर साबित होंगे।

वहां मौजूद जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा की उपेन्द्र कुशवाहा जी के आगमन को पूरी तरह एतिहासिक रूप देने के लिए समाज सुधार सेनानी के सैकडों से अधिक कार्यकर्ता मोटरसाइकिल से उनकी अगुवाई करेंगे। पार्टी के द्वारा घोषित सभी कार्यक्रम मे समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता बढ चढ़कर भाग लेते आये है।

वहां मौजूद डंडारी प्रखंड अध्यक्ष दयालू कुमार झा ने कहा की डंडारी प्रखंड से 20 मोटरसाइकिल इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे बेगुसराय जायेंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, लोकसभा प्रभारी मुकेश कुशवाहा, बखरी विधानसभा प्रभारी मो इरशाद आलम, वरिष्ट नेता चन्द्रशेखर महतो, संतोष सुमन, राजू कुमार, अमरजीत कुमार सिंह, दौलत कुमार, दीपक कुमार, पंकज कुमार, सहित दर्जनो साथी उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed