बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
भाजपा महिला मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक आज रविवार को संपन्न हुई। जिसमें महिलाएं विभाग के कई नेताओं के साथ सांसद भी शामिल हुए हैं।
राष्ट्र के विकास व निर्माण में महिलाओं की अहम भागीदारी उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा के जिला कार्यसमिति बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता संगठन के कार्यों में सदैव तत्पर रहते हैं। सरकार द्वारा आयोजित जनकल्याणकारी योजनाओं को आमलोगों के लाभ दिलवाने तथा प्रचारित व प्रसारित करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
वहीं बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मातृशक्ति सदैव हरेक क्षेत्रों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाती है। वर्तमान में नरेंद्र मोदी की सरकार बनवाने में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक महिलाओ की महत्वपूर्ण और सक्रिय भूमिका रही है। पंचायत चुनावों में भी महिलाओं की अहम भागीदारी हो जिससे एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनैना देवी व मंच संचालन महामंत्री अनुराधा झा ने किया।


