बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
जिला राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया। बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलकर समस्याएं से अवगत हुए।
इस अवसर पर राजद जिला अध्यक्ष ने कहा कि मटिहानी प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले विभिन्न पंचायतों का दौरा करने से यह स्पष्ट हो गया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को सरकारी संसाधन मुहैया कराने में हवा हवाई साबित हुई। मटिहानी प्रखंड में पड़ने वाले बाढ़ प्रभावित पंचायतों में भोजन के नाम पर चलाए गए सामूहिक भोजनालय हवा हवाई साबित हुई।
भोजन के नाम पर व्यापक पैमाने पर लूट हुआ है। जिसकाा उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए। पाउडर छिड़काव के नाम पर भी केवल खानापूर्ति हो रही है। पशुचारा, पशु कृषक को नसीब नहीं हुआ। पॉलिथीन, मोमबत्तियां, दवाई का भी वितरण हवा हवाई कागजी खानापूर्ति ही रहा है। बाढ़ प्रभावित लोगों को मिलने वाले नगद राशि में भी धांधली हुई है।
सरकारी कर्मचारियों के द्वारा वास्तव में जो लाभुक को लाभ मिलना चाहिए वैसे लोगों को सूची नहीं बनाया जा रहा है। जिला राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा बेगूसराय जिला पदाधिकारी से यह मांग है कि पंचायत में सभी पार्टी के पंचायत अध्यक्षों का सहमति अनिवार्य रूप से होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा। वे स्थानीय दबंगों से घिरे हुए हैं।
जिला भ्रमण में उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, प्रखंड महासचिव अरुण कुमार सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष सोने लाल साहू, बम बम सिंह, उदय सिंह इत्यादि उपस्थित थे।


