बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
08 सितंबर को जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह विधानपरिषद सदस्य उपेंद्र कुशवाहा के बेगूसराय आगमन को लेकर उनके भव्य स्वागत समारोह के तैयारी को लेकर आज बुधवार को समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व मे मेहदौली पंचायत अंतर्गत अम्बेदकर कोचिंग क्लासेज परिसर मे आयोजित की गई।
बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने कहा की राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की धरती बेगूसराय मे उपेन्द्र कुशवाहा जी के आगमन को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। आगमन के क्रम मे उपेन्द्र कुशवाहा जिले के सभी कार्यकर्ताओं से रुबरू होंगे। ज्ञात हो की विगत एक महिने से वो बिहार यात्रा पर कार्यकर्ताओं से रुबरू हो रहे है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज सुधार सेनानी के कार्यकर्ताओं ने कमर कस लिया है। सैकडों से अधिक मोटरसाइकिल से कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी अगुवाई करेंगे। प्रदेश से हो या जिले से घोषित पार्टी के सभी कार्यक्रम मे समाज सुधार सेनानी के कार्यकर्ताओं ने बढ चढ़कर भाग लेते आये है।
वहां मौजूद भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा की भगवानपुर प्रखंड से 100 मोटरसाइकिल इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बेगूसराय जाएगें।
इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा, जिला महासचिव रितेश कुमार, अवधेश कुमार, प्रखंड प्रवक्ता राहुल रंजन, प्रखंड उपाध्यक्ष गुलशन कुमार, महासचिव रौशन कुमार, रसलपूर पंचायत अध्यक्ष बिपिन कुमार, दामोदर पुर पंचायत अध्यक्ष अमन कुमार, लखनपुर पंचायत अध्यक्ष नीरज कुमार, मेहदौली पंचायत अध्यक्ष राहुल कुमार, चनदौर प्रखंड अध्यक्ष मो बसीम, बनवारीपुर पंचायत अध्यक्ष पुनकेश राम, सहित रजनीश कुमार, सौरव कुमार, श्री राम कुमार, राकेश कुमार, पलटू पासवान, रामप्रताप साह, बीरेन्द्र झा, एवं नीतीश कुमार मौजूद थे।