Mon. Feb 9th, 2026

खगड़िया :: ABVP खगड़िया इकाई ने बच्चों के बीच बांटा पाठ्य पुस्तक सामग्री

 

खगड़िया, विजय कुमार सिंह।।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खगड़िया नगर इकाई ने प्रत्येक रविवार को बच्चों के बीच पाठ्य-सामग्री वितरण करने की एक अभियान की शुरुआत की हैं।

इसी अभियान के तहत रविवार को आवास बोर्ड में बच्चों के बीच पाठ्य – सामग्री बांटा गया। जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभिजीत निगम इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे। शिक्षा को बढ़ावा दे रहे इस अभियान की सहारना करते हुए अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री भरत सिंह जोशी ने कहा कि शिक्षित भारत के लिए बच्चों को शिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। अभाविप इसी लक्ष्य के साथ शिक्षित भारत के सपने को पूरा करने में लगी हैं।

वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नलिन सिंह ने कहा कि आज के परिवेश में शिक्षा अत्यंत अवश्य हैं। शिक्षित व्यक्ति खुद के विकास के साथ साथ अपने परिवार एवं देश के विकास में भी अपना योगदान देते हैं।

नगर सह मंत्री अमन पाठक ने कहा कि वर्तमान परिवेश में हर व्यक्ति को शिक्षित होना बेहद जरूरी हैं। डिजिटल युवा के इस जमाने मे निकट भविष्य में हर कार्य के लिए आपका शिक्षित होना आवश्यक हो जाएगा।

वही जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभिजीत निगम ने बताया कि बच्चों के बीच पुस्तक, कॉपी, कलम, सिलेट, पेंसिल, रबड़-कटर सहित अन्य पाठ्य सामग्री वितरित की गयी। परिषद की इस कार्य की ग्रामीणों ने सहारना की हैं।

आज के इस कार्यक्रम में भरत सिंह जोशी, नलिन सिंह, हरेंद्र कुमार, नवनीत मिश्रा, दिग्विजय जी, अभिजीत निगम, अमन पाठक, अंकित मिश्रा, अंशु पाठक, प्रीतम कुमार, सुशांत कुमार, रौशन कुमार, रमन कुमार, सनोज शर्मा अंकित मिश्रा एवं मुंगेर के
जिलासंयोजक,सन्नी कुमार
मनीष यादव sfd प्रमुख
शिवम कुमार उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed