Wed. Feb 12th, 2025

भारत स्काउट & गाइड के चुनाव में उदय शंकर प्रसाद सिंह राज्य सभापति एवं रामकुमार सिंह राज्य मुख्य आयुक्त चुने गए

न्यूज डेस्क, विजय कुमार सिंह।।

@ जिला स्काउट गाइड बेगूसराय शाखा ने दी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई

 

भारत स्काउट & गाइड के राज्यस्तरीय चुनाव में उदय शंकर प्रसाद सिंह ने एकतरफा वोट प्राप्त करते हुए अपने समय के दिग्गत नेता रहे रामजतन सिन्हा के बेटे अमित सिन्हा को 27 मतों से हराकर राज्य के सभापति निर्वाचित किए गए।

वहीं राज्य आयुक्त के पद पर हुए चुनाव में वर्तमान राज्य आयुक्त रामकुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजेन्द्र प्रसाद सिंह को 26 मतों से हराकर निर्वाचित हुए।

विदित हो कि श्री रामजतन सिन्हा वर्तमान में भारत स्काउट/गाइड के राज्य सभापति थे। जिन्होंने इस चुनाव में अपने पुत्र को सभापति पद हेतु खड़ा किए थे लेकिन उनके पुत्र को एक भी मत नही प्राप्त हुआ।


संगठन के चुनाव में राज्य सभापति पद पर उदय शंकर प्रसाद एवं आयुक्त के पद पर रामकुमार सिंह के निर्वाचित होने पर बेगूसराय जिला स्काउट/गाइड के जिला आयुक्त शशीसेखर राय, जिला सचिव रणधीर कुमार, कोषाध्यक्ष बिश्वजीत कुमार, संगठन आयुक्त हरिकांत चौधरी, स्काउटर सुमित कुमार, अभिनव कुमार, कार्यालय कर्मी अरविंद मिश्र ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।

जिला सचिव रणधीर कुमार ने कहा कि भारत स्काउट/गाइड संगठन एक लोकतांत्रिक रूप से संचालित होने वाला एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। संगठन के चुनाव के पश्चात निर्वाचित पदाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में संगठन सूबे बिहार में एक बार पुनः खोई हुई गरिमा को प्राप्त करते हुए अपने ऊँचाई को प्राप्त करेगी।

जिला संगठन आयुक्त हरिकांत चौधरी ने कहा कि बेगूसराय संगठन अपने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन करता है तथा आशा करता है कि संगठन अग्रेतर प्रगति की और उन्मुख होकर कार्य कर सके। जिले की तरफ से जल्द ही राज्य के पदाधिकारियों से मिलकर उन्हें यहाँ के कार्यों से अवगत करवाया जाएगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed