बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
जनता दल यूनाइटेड समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने नगर निगम के आंदोलन रत कर्मियों से भेंट कर उनके तेरह सूत्री मांगों को सर्वथा उचित मानते हुए बेगूसराय जिलाधिकारी को एक पत्र लिखकर उनका ध्यान आकर्षित कर इस संदर्भ मे अविलंब संज्ञान लेते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने की मांग की है।
ज्ञात हो की नगर निगम के सफाई कर्मी अपनी तेरह सूत्री मांगो को लेकर विगत पांच दिनो से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए है।
इस संदर्भ मे आज जदयू समाज सुधार सेनानी का एक शिष्टमंडल सफाई कर्मियों से वार्ता करने पहुंचा । वार्ता के क्रम मे सफाई कर्मियों ने वर्तमान नगर आयुक्त पर अनदेखी करने का आरोप लगाया एवं नगर आयुक्त के द्वारा कर्मियों के साथ दोहरी नीती अपनाने का आरोप लगाया।
इसको लेकर जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने उनकी परेशानी एवं 13 सूत्री मांगो को जिलाधिकारी के संज्ञान मे देकर जांच पड़ताल करवाते हुए ठोस पहल करने की बात कही ।
हड़ताल के कारण पूरे नगर मे कूडे का अम्बार यत्र तत्र लगा हुआ है। इससे आम आवाम को परेशानी का सामना करना पड रहा है। इससे लोगो के स्वास्थ्य पर भी असर पड सकता है।