चेरियाबरियारपुर, बेगूसराय, अविनाश कुमार गुप्ता।।
थाना क्षेत्र के खांजहांपुर पंचायत के करोड़ गांव में मंगलवार की अहले सुबह सर्पदंश से 16 वर्षीया किशोरी की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार उक्त गांव निवासी कैलाश सहनी की पुत्री निशा कुमारी घर के अंदर खाट पर सोई हुई थी। घर के आंगन में बरसात का पानी लगे रहने के कारण सांप पानी से बचाव करते हुए खाट पर आसरा लेने के लिए चढ़ गया। सोई हुई निशा उसी दौरान सर्पदंश की शिकार हो गई। परिजनों ने ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन ईलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई।
पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर मृत किशोरी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि किशोरी राजेश्वरी प्लस टु हाई स्कूल चेरिया बरियारपुर में इंटर की छात्रा थी। हालांकि कुछ लोगों के अनुसार सांप का विष उतारने के लिए झाड़-फूक भी करवाया गया था।