बेगूसराय शहीद स्थल पर भारत छोड़ो आंदोलन की 79वीं स्मृति दिवस शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति की ओर से मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
अध्यक्षीय संबोधन में अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज ही के दिन हमारे महापुरुषों में सबसे श्रेष्ठ महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की तथा क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज को सुरक्षित कर दिल्ली चलो का नारा दिया था। अंग्रेज शासन के विरुद्ध यह एक नागरिक अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत की। और कहा कि 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन का गहरा असर पड़ा। 1947 में इसी आंदोलन के बदौलत आजादी मिली।
उन्होंने कहा कि बेगूसराय का इकलौता शहीद स्थल जर्जर की स्थिति में पड़े हुए हैं। सरकार इस पर ध्यान देकर शहीद स्थल को भव्य बनाया जाए। ऐसे महापुरुष को समन्वय समिति की ओर से एवं आए हुए तमाम साथियों की ओर से शत शत नमन।
इस अवसर पर जेपी सेनानी के राजेंद्र महतो अधिवक्ता, विकास सिन्हा अधिवक्ता, देहदान समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार राय,महिपाल सिंह, विनोद महतो,अजय राम,राम निरंजन रॉय अनेकों ने माल्यार्पन किया।