Thu. Apr 24th, 2025

CPI, जन संगठन, AISF, AIYF, अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय खेत मजदूर यूनियन तथा एटक कि सभी इकाइयों का रोष पूरी प्रदर्शन

 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेगूसराय जिला मंत्री पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय के नेतृत्व में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन, ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन, अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय खेत मजदूर यूनियन, ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन, कांग्रेस के सभी इकाई, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कर्मी, मध्यान भोजन कर्मी, रिफाइनरी फर्टिलाइजर, थर्मल कामगार और बीड़ी मजदूर का संयुक्त प्रदर्शन, अगस्त क्रांति दिवस पर आने वाले दिनों में वर्तमान परिस्थिति पर जंगजू संघर्ष का आगाज करने समाहर्ता बेगूसराय के उत्तरी गेट पर एकत्रित होकर अपना प्रतिरोध दर्ज करवाया।

प्रदर्शनकारियों का प्रमुख मांग बेगूसराय औद्योगिक क्षेत्र में बेगूसराय के युवा छात्रों को रोजगार, बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना, सभी अनुमंडल में डिग्री कॉलेज के साथ-साथ इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज की स्थापना, शाम्हो में डिग्री कॉलेज की स्थापना, गांव एवं किसान के विरुद्ध बनाए गए तीन कृषि काला कानून रद्द करना, अतिवृष्टि से एवं बाढ़ से नष्ट हर फसल, सब्जी गन्ना, सोयाबीन, मक्का का मुआवजा,  केंद्र सरकार द्वारा सभी मजदूर विरोधी कानून को रद्द करना, आवश्यक सेवा रक्षा अध्यादेश वापस लेना, के अलावे मनरेगा योजना में मजदूरों का काम की गई राशि में कटौती तथा काम की गारंटी, आशा कर्मी, सभी बेरोजगार मजदूरों को जॉब कार्ड, आशा कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, मध्यान भोजन कर्मी को स्थाई मजदूर का दर्जा तथा 18,000 प्रतिमाह देने, बीड़ी मजदूरों को नियुक्त मजदूरों में बढ़ोतरी करने, सभी को राशन कार्ड और सभी को रोजगार देने की गारंटी इत्यादि मांग पत्र समाहर्ता बेगूसराय को समर्पित किया गया।

मांग पत्र समर्पित करने में जिला मंत्री अवधेश कुमार राय, राज्य प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह, बखरी के विधायक सूर्यकांत पासवान, खेत मजदूर नेता राजेंद्र सहनी, जिला सचिव मंडल सदस्य राजेंद्र चौधरी, एआईएसएफ के राज्य अध्यक्ष अमीन हमजा, जिला सचिव मंडल सदस्य अनिल कुमार अंजान के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व एआईएसएफ की तरफ से राज्य अध्यक्ष अमीन हमजा, जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार, जिला मंत्री राकेश कुमार, छात्रा जिला संयोजिका अप्सरा कुमारी, सीपीआई जिला सचिव मंडल सदस्य तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह, राम पदारथ सिंह, जुलुम सिंह, सत्यनारायण महतो, एटक महासचिव प्रह्लाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष कुमार मुन्ना राज्य मंत्री ललन ललित, नौजवान संघ से अभिनव कुमार अकेला, अमोद कुमार रूपक कुमार, बीड़ी मजदूर नेता रामदेव साहनी, शिव चंद्र महतो, खेत मजदूर नेता कमली महतो एवं सभी अंचल के पार्टी नेता और अंचल नेता कर रहे थे।

ज्ञात हो कि अपने पूर्व के कार्यक्रम के तहत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जन संगठनों का आज बेगूसराय समाहरणालय पर विभिन्न सवालों को लेकर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया।
जिसमें ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन का हजारों का संयुक्त जत्था जीडी कॉलेज बेगूसराय से, ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का हर हर महादेव चौक से मेन मार्केट होते हुए शहीद स्मारक पहुंचा, विभिन्न संगठनों का जत्था माल गोदाम से सीधा भगत सिंह स्मारक पहुंचा। भगत सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

माल्यार्पण के बाद नगर निगम चौक नवाब चौक होते हुए सीधा कैंटीन चौक के रास्ते डीएम कार्यालय का उत्तरी द्वार के गेट को तोड़कर अंदर घुस गए और वहां मांग संबंधी नारेबाजी करने लगे।

कार्यक्रम के दौरान नवीन सिंह, अरविंद सिंह, संगीता झा, तंजीम इंसाफ के जावेद खान, एआईएसएफ की नेत्री आरती कुमारी ककशां नाज, गजाला, राज्य कार्यकारिणी सदस्य किशोर कुमार, सचिव मंडल सदस्य मोनू, विवेक, अनंत कुमार राजीव, कैफ, मुकेश, सन्नी,
ए आई वाई एफ के अजय तांति, मासूम रजा सहित दर्जनों  उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed