सारण में भाजपा नेताओं ने कोरोना जागरूकता रथ किया रवाना
समाचार संपादक – चंद्र प्रकाश राज ,
रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय से व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा कोविड-19 टीकाकरण जागरूकता अभियान रथ को प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता के द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया गया था।
यह रथ बिहार के गांव – गांव में घूम कर लोगों को जागरूक करेगा। इसी क्रम में रथ छपरा पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा,स्थानीय विधायक डॉ0 सी0एन0 गुप्ता,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश रमण, छपरा जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव, गोपालगंज के जिला प्रभारी व छपरा के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह,सिवान के जिला प्रभारी व छपरा के जिला उपाध्यक्ष रणजीत सिंह,बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान,व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक धर्मेन्द्र कुमार साह, ओबीसी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश फैशन,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन कुमार सिंह, जदयू के जिला सेवादल के अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, विजय कुमार साहेब राय ने संयुक्त रूप स्नेही भवन से झंडा दिखा कर छपरा के विभिन्न गांवों में रवाना किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा यह रथ गाँवो में जाकर लोगों को टिका लेने के लिए प्रेरित करेगा।स्थानीय विधायक डॉ0 सी0एन0गुप्ता ने कहा कि कोरोना से बचाव का मात्र एक उपाय टीका हीं है।लोगों को बढ़ चढ़कर टिका लेना चाहिए।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश रमण ने कहा हर बूथ कोरोना मुक्त होना चाहिए।आज पूरा विश्व कोरोना के दौर से गुजर रहा है।धर्मेन्द्र कुमार साह ने कहा इस रथ के माध्यम से सूबे के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वैक्सीन लेने के लिये लोगों को जागरूक किया जायेगा।
इन्होने कहा लोगों से खुद भी और दूसरों को भी कोरोना टिका लगवाने की अपील किया।अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि टिका लेने के बाद में भी दो गज दूरी एवं मास्क का उपयोग जरूरी है।अशोक सिंह ने कहा कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है।लोगों को अभी सतर्क रहने की जरूरत है।रंजीत सिंह ने कहा कोरोना से डरना नहीं है।आत्मविश्वास के साथ टिका करवाना है।और कोरोना को भगाना है।