चेरिया बरियारपुर, बेगूसराय, अविनाश कुमार गुप्ता।।
चेरीया बरियारपुर दक्षिण मंडल अध्यक्ष मनोज भारती की अध्यक्षता में मंडल कार्य समिति की बैठक अध्यक्ष के आवास पर संपन्न हुई। कार्य समिति की बैठक मंडल प्रभारी श्रीमती सुजाता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सह सत्यापन प्रभारी कुंदन भारती, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी सह प्रभारी मोनू जी उपस्थित हुए।
मनोज भारती के द्वारा प्रतिवेदन समर्पित किया गया। जिसमें मंडल के लिए गए कार्यकलाप की विस्तार से चर्चा किया गया। साथ ही साथ दो प्रस्ताव पास किया गया।
1. चेरीया बरियारपुर पीएचसी के वैक्सीनेशन में लगे सारे कर्मी को हटा कर नए कर्मीओ, शिक्षकों को आगे से वैक्सीनेशन में शामिल किया जाय।
2. मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल एवम् रेफरल अस्पताल मंझौल का यथा शीघ्र चिकित्सय व्यवस्था बहाल किया जाय।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता सालिग्राम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष चुनचुन प्रसाद सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम प्रवेश सहनी, मंडल महामंत्री नवीन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रमाकांत झा, विरजु जी, शरद कुमार के अलावा मंडल मंत्री संजय सिन्हा, रामाशीष सिंह, संजीव झा के अलावा मंडल युवा मोर्चा नीलांबर कुमार, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष राम जतन साह सहित सभी 8 शक्ति केंद्र प्रमुख मौजूद थे।