Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय :: महागठबंधन के नेताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

केंद्र सरकार की हिटलर शाही नीति, कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने बेगूसराय स्टेशन चौक से साइकिल, रिक्शा, टमटम, बैलगाड़ी, झंडा, बैनर से लैस होकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं, नेताओं के साथ हजारों की संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व राजद अध्यक्ष मोहित यादव एवं महानगर अध्यक्ष शिवजी महतो ने संयुक्त रूप से किया। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम विनोद यादव, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जिला अध्यक्ष प्रेमलता यादव, युवा राजद के जिला अध्यक्ष फैजुर रहमान सहित तमाम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने भी नेतृत्व किया।

इसके अलावे महागठबंधन के साथी सीपीआई के अनिल अंंजान, सीपीएम के सुरेश यादव, माले से चंद्र देव वर्मा और सीपीएम के रत्नेश झा सहित दर्जनों नेताओं ने भाग लिया तथा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।

प्रदर्शनकारियों को बेगूसराय जिला के सह प्रभारी फैजुर रहमान फैज, राजद के बिहार प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष माननीय पूर्व विधान पार्षद डॉक्टर तनवीर हसन, बेगूसराय महानगर प्रभारी नरेश साहनी, राजद विधायक चेरिया बरियारपुर राजवंशी महतो ने संयुक्त रुप से नेतृत्व करते हुए कार्यकर्ताओं से आगे की लड़ाई के लिए तैयार रहने को कहा।

प्रदर्शनकारियों में प्रदेश महासचिव शंभू साहनी, प्रदेश महासचिव श्री अशोक यादव, प्रदेश अकलियत कमेटी महासचिव जाहिद अफसर, मुकेश यादव, फुलेना राय, ईश्वर रजक, रामनाथ ठाकुर, विकास पासवान, त्रिभुवन कुमार, पिंटू, जितेंद्र कुमार यादव, गालिब, साहिल, जिला उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, मदन रजक, श्री कामदेव यादव, मकबूल आलम, कैलाश यादव, किशोर कुणाल, पशुपति पासवान, महावीर यादव, नित्यानंद सिंह, रामानुज यादव, श्रीमुखी भगत, पुराने समाजवादी नेता श्री महादेव शाह, श्रीमती कांति सिंह, अशोक कुमार मुन्ना, सुमन देवी, श्याम दास, जिला प्रवक्ता सुनील यादव, विष्णु देव साहनी, बलराम साहनी, मशहूर आलम, मोहम्मद फारुख, हरिनंदन कुमार, नंदन राय, शिव शंकर सिंह चंद्रवंशी, अमर कुमार, जय किशोर यादव, किसान प्रकोष्ठ महासचिव अजय कुमार चंद्रवंशी, अशोक पासवान, जनार्दन यादव, संतोष यादव, अधिवक्ता इम्तियाज अली, अधिवक्ता प्रमोद बिहारी, अजय कुमार, गौतम कुमार यादव, साहेब पासवान, सोनू कुमार गुप्ता, किरण देवी, रामबली यादव, पूजा कुमारी, मनोहर राउत इत्यादि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

राजद जिला अध्यक्ष बेगूसराय मोहित यादव ने बताया कि तमाम साथियों की उपस्थिति में देश के प्रधानमंत्री उर्फ प्रचार मंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के लाचार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed