Fri. Jul 18th, 2025

समस्तीपुर :: विजय कुमार चौधरी बने समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष 

समस्तीपुर।।

जनता दल यूनाइटेड के समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के समस्तीपुर जिला उपाध्यक्ष पद पर हसनपुर के विजय कुमार चौधरी का मनोनयन किया गया है।

प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नीरज ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। विजय चौधरी वर्तमान में पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और निजी शिक्षक के रूप में भी कार्य करते हैं।

जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनयन के बाद विजय कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया, साथ ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम चन्द्र प्रसाद सिंह, बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र नीरज, जदयू की कर्मठ वरिष्ठ नेत्री पल्लवी पटेल के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।

इनके मनोनयन पर हसनपुर के पूर्व विधायक राजकुमार राय, विजय यादव, पुरुषोत्तम चौधरी, रौशन कुमार गुप्ता, देवव्रत कुशवाहा, संजीव कुशवाहा, संजय शीतांशु , मनोरंजन राय, सोहन कुमार, रजिया देवी, नीलू चौधरी, महेंद्र चौधरी, बेबी कुमारी, राजू सिंह, सुमन कुमार, अमित कुमार सहित कई लोगों ने बधाई दिया है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed