Fri. Jul 18th, 2025

आरोग्य संजीवनी कार्यक्रम के तहत एबीवीपी बरौनी इकाई ने किया वृक्षारोपण अभियान

गढ़हरा, बेेेगूसराय, रविशंकर झा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरौनी इकाई के द्वारा आरकेसी उच्च विद्यालय फुलवरिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। एबीवीपी के सोनू कुमार एवं आलोक कुमार के नेतृत्व में वृक्षारोपण का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सिकंदर शहीद रहमान ने किया।

वृक्षारोपण के उपरांत एबीवीपी के जिला संयोजक सह विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि आरोग्य संजीवनी कार्यक्रम के तहत एबीवीपी कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे बिहार में वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उसी क्रम में आज आरकेसी उच्च विद्यालय में यह कार्यक्रम चलाया गया है।

कोरोना महामारी में पर्यावरण की उपयोगिता पहले से अधिक बढ़ गई है। ऑक्सीजन का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत पेड़ पौधे हैं। आम जनों का कर्तव्य है कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधा लगावे। ताकि पर्यावरण की रक्षा हो सके और समाज सुरक्षित रह सके। जब तक पर्यावरण सुरक्षित नहीं होगा तब तक समाज भी सुरक्षित नहीं रह सकता।

वही मौके पर जिला सह मीडिया प्रभारी ध्रुव कुमार ने कहा कि पेरों के काटने से पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव परा है। विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन के साथ समाजिक संगठन भी है। ये संगठन समाज की रक्षा के लिए हमेशा आगे आकर काम किया है। इसी क्रम में आरोग्य संजीवनी अभियान का शुरुआत किया गया है। जिसके तहत विभिन्न इकाइयों के द्वारा वृक्षारोपण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक रामविलाश कुमार , कर्मचारी पंकज कुमार, छात्र अंकित, आकाश, विकास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed