Fri. Jul 18th, 2025

“शहीद पिंटू सिंह स्मृति वाचनालय” के निर्माण की घोषणा

 

बेगूसराय ::–  

   राज्यसभा सांसद डॉ0 राकेश सिन्हा जिले के बखरी निवासी शहीद पिंटू सिंह के घर पर जाकर सांत्वना दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि  शहीदों का सम्मान उनके परिजनों के साथ खड़े होकर किया जाता है।

सांसद ने शहीद पिंटू सिंह के नाम पर 25 लाख की राशि से एक वाचनालय “शहीद पिंटू सिंह स्मृति वाचनालय” के निर्माण की घोषणा किए।   इसके साथ ही उनकी बच्ची को गोद मे उठाके उसके 12th तक पठन-पाठन हेतु सम्पूर्ण खर्च निजी कोष से करने की घोषणा किया।
उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी हेतु जल्द केंद्रीय गृह मंत्री एवं बिहार के मुख्यमंत्री से मिलने की भी  बात कही।
भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता शहीदों के सम्मान में उनके परिजनों के साथ सदैव खड़ा है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed