Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय :: राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने किया सुधा डेयरी बरौनी का भ्रमण

बरौनी, बेगूसराय, राहुल कुमार।।

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड( एंन डी डी बी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनेश शाह द्वारा बरौनी डेयरी के अंतर्गत प्रस्तावित अत्याधुनिक उत्पाद शाखा, बीज प्रसंस्करण स यंत्र सायलेज उत्पादन संयंत्र आदि का भ्रमण कर देशरत्न दुग्ध संघ बरौनी डेयरी के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह एवं प्रबंध निदेशक सुनील चंद्र मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया गया।

बिदित हो बरौनी डेयरी मे राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की देखरेख में एक अत्याधुनिक उत्पाद संयंत्र का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए एंन डी डी बी द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उक्त उत्पाद शाखा के निर्माण से सुधा के उच्च गुणवत्ता के सभी उत्पाद मांग के अनुरूप सम्मानित उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

श्री शाह केंद्रीय ग्रामीण विकास ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह की प्रेरणा से आई ओ सी एल बरौनी रिफाइनरी द्वारा वित्त पोषित एंन डी डी बी के तकनीकी सहयोग एवं बरौनी द्वारा क्रियान्वित” जैविक खाद” एवं बायोगैस उत्पादन की प्रायोगिक परियोजना लोकार्पण समारोह सहित डेयरी विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने के सिलसिले में बिहार दौरे पर हैं।बरौनी डेयरी द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए श्री शाह द्वारा सराहना की गई।

उक्त अवसर पर एंड डी डी बी के पदाधिकारी राजेश गुप्ता, बरौनी डेयरी के पदाधिकारी मोहम्मद हमीद उद्दीन, सतीश चंद्र शुक्ला, हरि शंकर त्रिपाठी, डॉक्टर जीतेंद्र कुमार, रूपेश कुमार, संजीव कुमार, यदुनंदन सिंह आदि उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed