बरौनी, बेगूसराय, राहुल कुमार।।
फरार चल रहे अनिकेत कुमार उर्फ बिट्टू के घर की पुलिस ने की कुर्की जब्ती।
बीते दिनों बेगूसराय के ज्ञान भारती के समीप अपराधियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी की घटना में फुलवरिया थाना क्षेत्र के मालती ग्राम निवासी छात्र अंकित कुमार की मृत्यु और दो के बुरी तरह से घायल होने की घटना में पुलिस के द्वारा घटना मे शामिल नामजद आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती शुरू कर दी गई है।
घटना के मुख्य आरोपी बजलणपुरा निवासी संजीव सिंह के पुत्र विवेक कुमार ने पुलिस दबिश के कारण बुधवार को बेगूसराय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि घटना के सातवे दिन पुलिस ने घटना में शामिल दूसरे आरोपी अनिकेत कुमार उर्फ बिट्टू कुमार के घर की कुर्की जब्ती कर ली।
घटना के आरोपी अनिकेत कुमार उर्फ बिट्टू कुमार मटिहानी-1 पंचायत के निवर्तमान प्रभारी मुखिया संजय चौधरी का पुत्र बताया जाता है।
मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक कुमार के अनुसार बीते 2 जुलाई को ज्ञान भारती के समीप हुई गोलीबारी की घटना में हुए दो जख्मीओ के बयान पर मामला दर्ज किया गया था।
जिसमें घटना में शामिल प्रभारी मुखिया संजय चौधरी के पुत्र अनिकेत कुमार उर्फ बिट्टू, बदलपुरा निवासी संजीव सिंह का पुत्र विवेक कुमार जो मुख्य आरोपी था और गोपाल सिंह का पुत्र जयंत कुमार घटना के आरोपी बनाए गए थे।
आरक्षी अधीक्षक बेगूसराय के सख्त आदेश पर पुलिस ने आरोपियों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य सेे घटना के सातवें दिन कुर्की जब्ती की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। विवेक कुमार के न्यायालय में आत्म समर्पण करने के बाद भी दो नामजद अभी तक फरार चल रहे हैं और 4-5 अज्ञात अपराधियों की पहचान पुलिस द्वारा की जा रही है।
जबकि फरार चल रहे नामजद जयंत और बिट्टू को पुलिस आत्मसमर्पण करने के लिए वाद्य कर देगी।
कुर्की जब्ती के समय मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती के साथ नगर थाना के अधिकारी अरुण कुमार, नयागांव थाना अध्यक्ष माधव कुमार सहित अन्य अधिकारी, पदाधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित थे।