बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राज्यव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत आरोग्य संजीवनी अभियान, आज जिले में व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। इसी के अंतर्गत आज सिंघौल, राजापुर, बिशनपुर एवं केसाबे सहित अन्य गांव में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छात्र संगठन के साथ साथ एक सामाजिक संगठन भी है। यह छात्र हित में काम करने के साथ-साथ देशहित एवं समाज हित में भी काम करती है। विगत महीने कोरोनावायरस काल में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मिशन आरोग्य रक्षक अभियान चलाया था। इससे लोगों की बीमारी से बचाने के लिए व्यापकता होने पर अभियान चलाया था। एक तरफ लोगों के कोरोनावायरस जैसे महामारी से बचाने के लिए आरोग्य रक्षक अभियान चलाया तो दूसरी तरफ पृथ्वी एवं पर्यावरण को बचाने के लिए आरोग्य संजीवनी अभियान चला रही है। जिसके अंतर्गत पूरे बेगूसराय में बड़े पैमाने पर गांव गांव जाकर वृक्षारोपण अभियान चला जा रहा है। विद्यार्थी परिषद के बारे में कहा जाता है कि यह एक अनोखा छात्र संगठन है। जो कॉलेज कैंपस में छात्र हित में छात्रों के हक के लिए आंदोलन भी करती है, दूसरी तरफ समाज पर कोई भी संकट आता है तो सबसे आगे खड़ी रहती है।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार एवं नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि यह अभियान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस 09 जुलाई को शुरू हो 16 जुलाई तक चलने वाली है। 350 गांव में 25000 वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा एवं पृथ्वी की सुरक्षा को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह से बड़े पैमाने पर भौतिक लाभ के लिए वृक्ष की कटाई की गई। इससे आज पृथ्वी संकट में है एवं पर्यावरण बुरी तरह से प्रदूषित हो चुका है। इसी के चलते तरह-तरह की बीमारियां लोगों को हो रही है। इसलिए विद्यार्थी परिषद ने बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया है।
इस मौके पर GD कॉलेज अध्यक्ष आदित्य कुमार ने कहा कि आज लगभग 275 पौधे लगाए गए एवं पूरे जिले में 750 पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधारोपण ही नहीं बल्कि उसकी देखभाल के लिए हर गांव में एक छात्र को प्रमुख बनाया गया है, ताकि उसके द्वारा पौधे का देखभाल किया जा सके।
इस मौके पर कॉलेज प्रतिनिधि अंशु कुमार, शुभम कुमार, दिव्यम कुमार, सोनू कुमार, रवि कुमार एवं गुलशन कुमार उपस्थित थे।