Begusarai, vijay kumar singh..
भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस (23 जून से 06 जुलाई तक) उनकी जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सेवा प्रकल्प को आम जनमानस के बीच क्रियान्वित किया जा रहा है।
जिसके तहत वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जरूरतमंदों के बीच कोविड-19 से निराकरण की आवश्यक सामग्री का वितरण जैसे अन्य कई प्रकल्प प्रमुखता से जारी हैं।
आगामी 6 जुलाई को उनकी जयंती के मौके पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ-साथ सभी मंडल, बूथ एवं शक्तिकेन्द्रों पर जयंती समारोह मनाई जाएगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह जी ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक सदस्य से लेकर भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों उत्साही एवं जुनूनी कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं राष्ट्रवाद के प्रखर स्वरूप के रूप में अपने आप को राष्ट्रहित में समर्पित किए हर व्यक्ति को संकल्पित होने का अवसर है।वर्तमान चुनौतियोंसे निपटने हेतु जिस प्रकार वृक्षारोपण को प्राथमिकता दी जा रही है। उसी कड़ी को और आगे बढ़ाते हुए आम जनमानस दृढ़ संकल्पित वहां से पर्यावरण के संरक्षण को कटिबद्ध हो तो, निश्चित तौर पर भारतीय सरजमी पर अप्रत्याशित चुनौतियों का संपूर्ण निराकरण संभव होगा एवं हमसब वैश्विक स्तर पर स्वयं को परिलक्षित कर सकते हैं।
महामारी का जिक्र करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि अप्रत्याशित परिस्थितियों में जब आम जनमानस को आवश्यकता होती है तब प्रकृति द्वारा प्रदत्त संसाधनों के जरिए ही हम स्वयं को सुरक्षित करने के लिए प्रयास करते हैं। किंतु जिन्होंने ठीक इसके विपरीत वृक्षों का दोहन करने लगते हैं।जिससे ना केवल हमें समय-समय पर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है बल्कि पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जाता है। वृक्षारोपण के माध्यम से हम पर्यावरण में संतुलन को बरकरार रखने के साथ-साथ निकट भविष्य में आम जनजीवन को सरल एवं सुगम बनाने की दिशा में भी सार्थक प्रयास कर सकते हैं।
जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने जानकारी उपलब्ध कराते हुए कहा कि इन सभी कार्यक्रमों के पश्चात संगठन तौर पर दी गई कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिनमें जिला कार्यसमिति की बैठक अहम है। जो आने वाले दिनों में कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को तय करने हेतु आवश्यक है।
जिला स्तर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी 10 पेड़ो का वृक्षारोपण, मंडल के पदाधिकारी 5 पेड़ो का वृक्षारोपण कर रहें। माननीय सांसद, विधायक एवं विधान पार्षद के द्वारा भी विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम अनवरत जारी है। आने वाले दिनों में कोविड-19 से होने वाली चुनौतियों के बारे में भी सेमिनार आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के द्वारा किया जाना है। जिसमें बेगूसराय में भी यह सेमिनार जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम को मंडल स्तर तक भारतीय जनता पार्टी करने जा रही है। जिसमें जिले के प्रमुख नेतागन कोविड-19 के चुनौतियों के बारे में विस्तृत से जानकारी कार्यकर्ताओं को प्रदान करेंगे।