Sun. Jul 20th, 2025

महाशिवरात्र‍ि पर्व की धूम :: मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़  

बेगूसराय ::– 

महाशिवरात्र‍ि हिंदुओं का धार्मिक त्योहार है। महाशिवरात्र‍ि का पर्व फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन शिवभक्त एवं शिव में श्रद्धा रखने वाले लोग व्रत-उपवास रखते हैं और भगवान शिव की आराधना कर जलाभिषेक करते हैं।
शिवरात्रि वैसे तो प्रत्येक माह में होती है। लेकिन फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को आने वाली इस शिवरात्र‍ि का अत्यंत महत्व है।  इसलिए इसे महाशिवरात्र‍ि कहा जाता है। वास्तव में महाशिवरात्र‍ि भगवान भोलेनाथ की आराधना होता है।
महाशिवरात्र‍ि के दिन शिव जी को विभिन्न पवित्र वस्तुओं से पूजन एवं अभिषेक किया जाता है। भगवान को  बेलपत्र , धतूरा, दुब, फूल, अबीर-गुलाल आदि  अर्पित किया जाता है। भगवान शिव को भांग बेहद प्रिय है अत: कई लोग उन्हें भांग भी चढ़ाते हैं। दिनभर उपवास रखकर पूजन करने के बाद शाम के समय फलाहार किया जाता है। इस दिन शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
बेगूसराय में हरिगिरिधाम, कर्पूरी नाथ मंदिर, बनखंडी धाम सहित सैकड़ो मंदिरों में भक्तो की भाड़ी भीड़ जुटी हुई है।  

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed