बेगूसराय ::–
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बेगूसराय जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई। अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों में अलग-अलग प्रभारियों की नियूक्ति कर भाजपा ने एक समय पर सम्पूर्ण जिले में बाइक रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने व पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
बेगुसराय विधानसभा क्षेत्र में जिला मंत्री रौनक कुमार के नेतृत्व में शहर के हर हर महादेव से काली स्थान, खातोपुर, सुजा, भर्रा, कैथ, साँख, जिनेदपुर, रजौरा, हल्दिया, पन्हास, बाघा, सुभाष चौक से पटेल चौक पर खत्म किया। मौके पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि विजय संकल्प बाइक रैली के माध्यम से आज सम्पूर्ण राष्ट्र में एक समय पर बाइक रैली निकाल कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने न केवल पुनः पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया, बल्कि देश की एकता, अखंडता व सम्प्रभुता को मजबूत बनाये रखने का भी संकल्प लिया है। 

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व भाजपा ने देशव्यापी इस कार्यक्रम के माध्यम से एक संदेश देने का भी काम किया। वो अपने जनकल्याण की बहुआयामी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के साथ चलकर पुनः एक नयी श्रृंखला बनाकर मजबूत जनाधार लाने में सफल होंगे।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिला मंत्री रौनक कुमार ने कहा कि आज सम्पूर्ण देश मे भाजपा का यह कार्यक्रम देश के विकास की गति को और अधिक तेज करने, सरहदों को सुरक्षित रखने, आतंकवाद पर प्रहार करने के लिए, मजबूत सरकार के निर्माण के संकल्प को दृढ़ करने, की दिशा में एक कदम था।
कार्यक्रम में वरिष्ट नेता मिथलेश कुमार सिंह, जिला महामंत्री कृष्णमोहन पप्पू, रूपेशमनी सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष शशिकान्त दास, किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुनील कुमार मुन्ना, युवा मोर्चा के कुणाल जायसवाल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनिता राय, नगर अध्यक्ष राजेश सोनी, बेगुसराय पूर्वी अध्यक्ष अजय साह, प्रिंस कुमार, निरंजन सिंह, आलोक बंटी, मनीष पाठक, रमेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।