Sun. Jul 20th, 2025

कोरोना टीकाकरण अभियान मे आधी आबादी मे दिखा ज्यादा उत्साह – गौरव सिंह राणा

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए वैक्सीनेशन अति आवश्यक है। किसी अफवाह पर ध्यान दिए बगैर हमें शत-प्रतिशत वैक्सीन लगाना चाहिए। अब समाज में धीरे-धीरे वैक्सीनेशन के प्रति लोगों का लगाव बढ़ रहा है। वैक्सीनेशन के प्रति लोगों के बीच फैला अफवाह खत्म हो रहा है।

आज गुरुवार को जदयू समाज सुधार सेनानी के माध्यम से वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें समाज सुधार सेनानी जिला अध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह जी के आदेशानुसार कोरोना जागरूकता एवं टीकाकरण जागरूकता अभियान मे और गति एवं ज्यादा से ज्यादा की संख्या में टीकाकरण करवाने को लेकर आज सुबह 11 बजे वार्ड नं 26 मध्य विद्यालय पनहांस मे टीकाकरण कैम्प लगवाया गया। जिसमे 125 लोगो ने टीकाकरण करवाया। जिसमे 80 महिलाओ ने टीकाकरण करवाया। इस क्रम मे बाईट कम्प्यूटर के निदेशक संजय कुमार सिंह भी मौजूद थे।

जिलाध्यक्ष ने आगे बतलाया की मध्य विद्यालय पनहांस परिसर मे वेकसीनेशन को लेकर महिलाओ मे ज्यादा उत्साह देखा गया। महिलाओं ने कोरोना वैक्सीन को लेकर नकारात्मक अफवाहो को खारिज करते हुए नारी शक्ति ने अधिक संख्या मे टीकाकरण कराकर अफवाहों पर विराम लगाने का काम किया और जनमानस को संदेश दिया।

कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय है टीकाकरण। टीकाकरण के उपरांत सभी नर्स, डाक्टर एवं आंगनबाड़ी सेविका और सहायीका को समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा के द्वारा पुष्प देकर उन सबों का हौसला आफजाई किया गया।

वहां मौजूद गृहणी रूबी देवी ने कहा की सभी घर की महिलाएं घर से बाहर निकले और बैकसीनेशन करवाये। संजय सिंह ने बिहार सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा की बिहार पूरे देश मे वेकसीनेशन के मामले मे प्रथम स्थान लाकर देश को यह संदेश दिया कि वैकसीनेशन ही कोरोना से बचने का एक उपाय है। इसलिए बिना किसी के बहकावे मे आये आप सभी वैक्सीन जरूर ले।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed