Wed. Dec 24th, 2025

जदयू समाज सुधार सेनानी के मुख्यालय प्रभारी का बेगूसराय आगमन, किया समीक्षा बैठक

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के मुख्यालय प्रभारी राजीव रंजन जी का आगमन बेगूसराय मे हुआ। इस क्रम मे कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के सुभाष चौक पर गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए बारी बारी से उनका माल्यार्पण किया गया।

इसके उपरांत उन्हे जिला कार्यालय लाया गया। जहाँ पर उन्हे जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा के द्वारा पाग पहनाकर और चादर ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान वहां पर प्रदेश सचिव मुन्ना महतो, लोकसभा प्रभारी मुकेश कुशवाहा, साहेबपूरकमाल विधानसभा प्रभारी मृत्युंजय कुमार, बछवाडा विधानसभा प्रभारी राजीव कुमार पासवान, तेघडा विधानसभा प्रभारी संजीव शर्मा एव चेरियाबरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन कुमार, बखरी प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार, डंडारी प्रखंड अध्यक्ष दयालु कुमार झा, भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार, मंसूरचक प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार पासवान सहित विवेक कुमार, राकेश कुमार, जयकिशन चौधरी,ओमदेव कुमार, दुर्गा रजक, न्यूटन कुमार, मो राजा उपस्थित थे।

जिलाध्यक्ष ने आगे बतलाया की मुख्यालय प्रभारी के बेगुसराय आने का उद्देश्य संगठन की मजबूती, विस्तार और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा हाल ही मे स्व रोजगार योजना के तहत शुरू की गई महिला एवं युवा उधमी योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगो को दिलाने के लिए जिले से प्रखंड एव॔ पंचायत स्तर तक जन जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है। साथ ही ये भी निर्देश दिया गया है की इस योजना मे पहले आओ पहले पाओ जैसी कोई बात नही है। पूरी पारदर्शिता के साथ इस दिशा मे कार्य किया जायेगा।

वहीं दूसरी तरफ कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार के द्वारा चलाये जा रहे मुफ्त टीकाकरण अभियान मे तेजी लाने को कहा गया है। इसको लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह जी का वर्चुअल सम्मेलन भी रविवार को आयोजित किया गया था।

बैठक के उपरांत मुख्यालय प्रभारी के हाथो प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा प्रभारी, विधानसभा प्रभारी और प्रखंड अध्यक्ष को गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed